जहानाबाद: जहानाबाद में कम ट्रेनों के चलने से बीपीएससी परीक्षा देने वाले परेशान, व्यवस्थाओं पर उठाए सवाल
शुक्रवार को जहानाबाद में बीपीएससी परीक्षा 17 केंद्रों पर में संपन्न हो गई। लेकिन परीक्षा देकर घर लौटने वाले छात्रों को ट्रेनों के कम परिचालन से काफी परेशानी हुई। स्टेशन पर हजारों की संख्या में परीक्षार्थी ट्रेन की राह तकते रहें और काफी परेशान दिखे। परीक्षार्थियों ने व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए और कहा कि इन्हीं सब व्यवस्थाओं में कमी के कारण आज हम पिछड़ते हैं।