जहानाबाद: कल्पा बाईपास पर सड़क दुर्घटना, तीन लोग घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
गुरुवार की रात से लेकर शुक्रवार की रात तक कल्पा बाईपास पर तीन सड़क दुर्घटनाएं हुई। आखरी घटना शुक्रवार की रात लगभग 12:00 बजे घटी। जहां तेज रफ्तार वाहन ने ऑटो में पीछे से टक्कर मार दी। ऑटो पर सवार महिला सहित कुल तीन लोग जख्मी हुए हैं। सभी को अस्पताल लाया गया। घायलों ने बताया कि वे सभी किसी मरीज को ले कर ही अस्पताल आ रहे थे तभी ये घटना हुई।