जहानाबाद: कल्पा के पास तेज रफ्तार कार की ऑटो और बाइक से टक्कर, चार लोग घायल
जहानाबाद के कल्पा के पास एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने एक ऑटो और एक बाइक में बारी बारी से टक्कर मार दी जिससे ऑटो में सवार तीन लोग और बाइक पर सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद सभी घायलों को शुक्रवार रात्रि करीब 9 बजे जहानाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां इलाज जारी है। घायलों में मनोहर कुमार सहित कुल चार लोग शामिल हैं।