जहानाबाद: भारथु टोला बेलदारीबिगहा में झोलाछाप डॉक्टर ने मरीज की जान ली, इंजेक्शन के 5 मिनट बाद मौत
भारथु टोला बेलदारीबिगहा गांव में एक व्यक्ति को झोलाछाप डॉक्टर से इलाज करवाना महंगा पड़ गया उनकी मौत हो गई। दरअसल गांव के ही एक व्यक्ति जिनका नाम रामप्रवेश बिंद था और पेशे से किसान थे। रविवार की सुबह उन्हें कुछ थकावट महसूस हुई तो वाजिदपुर गांव की एक झोलाछाप डॉक्टर जिसका नाम नीरज है। उनसे उन्होंने दवाई मांगी। दवाई के बदले नीरज ने उन्हें इंजेक्शन लगा दी।