जहानाबाद: इंडोर स्टेडियम में जदयू पार्टी के जिला कार्यकर्ता सम्मेलन का किया गया आयोजन, बिहार सरकार के मंत्री रहे मौजूद
रविवार की दोपहर लगभग 12:00 बजे स्थानीय इनडोर स्टेडियम में जदयू पार्टी के जिला कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी व सुमित कुमार ने किया। इस मौके पर जदयू पार्टी से ही सांसद कौशलेंद्र कुमार, विधान पार्षद संजय सिंह, रीना देवी सहित कई पूर्व सांसद और विधायक भी शामिल हुए।