जहानाबाद: मीरा बीघा के पास ट्रेन से गिरकर एक व्यक्ति की हुई मौत, शव को पोस्टमार्टम के लिए लाया गया सदर अस्पताल
मीराबीघा हॉल्ट के समीप ट्रेन से गिरकर एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। जिसके बाद शव को रविवार की दोपहर 2:00 बजे पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक के पुत्र ने बताया कि उसके पिता का नाम संग्रहेन चौधरी था। जो की पटना जिले के बलियारी गांव के रहने वाले थे और अपने ससुराल कोहरा में आए हुए थे। आज काम करने जा रहे थे तभी ट्रेन चढ़ने के दौरान ट्रेन से गिर कर उनकी मौत हो गई।