Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
Coronavirus
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
जिलाधिकारी
Crimenews

राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन से हमीरपुर की तीन PHC ने बढ़ाया हिमाचल का गौरव, जंगल बेरी की उपलब्धि बनी मिसाल भोटा, नल्टी और जंगल बेरी PHC को मिला NQAS गुणवत्ता प्रमाणन, डॉ. सुरेंद्र सिंह डोगरा बोले— उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि हिमाचल 84 टीवी ब्यूरो हमीरपुर, 21 जुलाई। हमीरपुर जिले के लिए गर्व का क्षण है कि भारत सरकार के नेशनल हेल्थ सिस्टम्स रिसोर्स सेंटर (NHSRC) ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर-प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (AAM-PHC) भोटा, नल्टी और जंगल बेरी को नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड्स (NQAS) के तहत "क्वालिटी सर्टिफाइड" घोषित किया है। इसके साथ ही जिला कुल्लू के आयुष्मान आरोग्य मंदिर-उप स्वास्थ्य केंद्र शमशी को भी राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन प्राप्त हुआ है। हमीरपुर मेडिकल ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र सिंह डोगरा ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह केवल तीन स्वास्थ्य संस्थानों की सफलता नहीं, बल्कि पूरे हमीरपुर जिले और हिमाचल प्रदेश के लिए सम्मान का विषय है। उन्होंने कहा कि NQAS प्रमाणन स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, पारदर्शिता, अनुशासन और जनसेवा के उच्च मानकों का प्रमाण है। डॉ. डोगरा ने विशेष रूप से जंगल बेरी PHC की उपलब्धि को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र का स्वास्थ्य केंद्र राष्ट्रीय स्तर पर गुणवत्ता प्रमाणन हासिल कर यह साबित करता है कि समर्पित टीमवर्क और सेवा भावना से किसी भी संस्था को उत्कृष्ट बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि का हिस्सा बनना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने इस सफलता का श्रेय चिकित्सकों, नर्सिंग अधिकारियों, पैरामेडिकल स्टाफ, आशा कार्यकर्ताओं, गुणवत्ता टीम, स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और सभी कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों को दिया। डॉ. सुरेंद्र सिंह डोगरा ने कहा कि यह सम्मान अंतिम लक्ष्य नहीं, बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्टता की नई शुरुआत है। उन्होंने विश्वास जताया कि भविष्य में भी गुणवत्तापूर्ण, संवेदनशील और जनकेंद्रित स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान स्थापित करता रहेगा। उन्होंने कहा, "जब लक्ष्य सेवा हो और टीम में समर्पण हो, तब छोटे से गाँव की पहचान भी पूरे राष्ट्र में बन जाती है।"

Dharwala, Chamba | Jul 21, 2026

MORE NEWS