गांगड़तलाई: राप्रावि तालाब फला स्कूल में हैंडपंप खराब, पानी के लिए 44 विद्यार्थी परेशान
राजकीय प्राथमिक विद्यालय तालाब फला में पेयजल व्यवस्था बदहाल है। विद्यालय में 44 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं, लेकिन दोनों हैंडपंपों के पाइप खराब होने से बच्चों और स्टाफ को परेशानी उठानी पड़ रही है। विद्यार्थियों को पीने के पानी के लिए करीब 500 मीटर दूर जाना पड़ता है।