सेफ क्लिक 2.0 अभियान के अंतर्गत पथरिया में व्यापारियों और विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा का दिया संदेश, एसपी आनंद कलादगी हुए आयोजन में शामिल
पथरिया मध्यप्रदेश पुलिस के सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत आज शनिवार दोपहर 2 बजे को पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी ने पथरिया में व्यापारियों और विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया। उन्होंने ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, क्यूआर कोड, ओटीपी, यूपीआई पिन और बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा नहीं करने की सलाह दी तथा संदिग्ध गतिविधि की सूचना साइबर हेल्पलाइन 1930 या निकटतम थाने में देने की अपील की।
सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों को सुरक्षित इंटरनेट उपयोग, सोशल मीडिया, फिशिंग, डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन गेमिंग और निवेश व नौकरी के नाम पर होने वाली ठगी के बारे में जानकारी दी गई। वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया ने एक कोचिंग संस्थान में छात्रों को साइबर सुरक्षा का महत्व बताते हुए स्वयं जागरूक रहने और दूसरों को भी जागरूक करने का संदेश दिया।
Damoh, Damoh | Jul 6, 2026