सेवा संकल्प के तहत वीर गाथा पर आधारित ‘उनकी जय बोल’ नाट्य प्रस्तुति का आयोजन
छपरा, 12 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प के तहत जिला प्रशासन, सारण द्वारा आज दिनांक 12 अक्टूबर 2026 को श्री भिखारी ठाकुर प्रेक्षागृह, सारण में वीर योद्धा यशवंत सिंह रावत के जीवन पर आधारित ‘उनकी जय बोल’ वीर गाथा नाट्य प्रस्तुति का आयोजन कराया गया।
इस नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से यशवंत सिंह रावत के साहस, वीरता, त्याग एवं देशभक्ति की गाथा को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य वीर योद्धाओं के अदम्य साहस और बलिदान से आमजन, विशेषकर युवाओं को परिचित कराना तथा उनमें राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करना था।
जिला प्रशासन, सारण की इस पहल के माध्यम से वीर गाथाओं और देश के वीर सपूतों के योगदान को जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास किया गया।
Saharsa, Bihar | Oct 12, 2026