*54वें मिथिला विभूति पर्व समारोह एवं माननीय मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दरभंगा आगमन को लेकर प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों की हुई ब्रीफिंग*
*डीएम ने सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों को ससमय अपने-अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर पहुंचने तथा पूरी मुस्तैदी एवं सतर्कता के साथ दायित्वों का निर्वहन करने का दिया निर्देश*
दरभंगा, 20 नवम्बर 2026 :-
माननीय मुख्यमंत्री, बिहार श्री सम्राट चौधरी के 22 नवंबर 2026 को दरभंगा जिला में प्रस्तावित कार्यक्रम एवं 54वें मिथिला विभूति पर्व समारोह के सफल, सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर जिलाधिकारी, दरभंगा श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की ब्रीफिंग आयोजित की गई।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने बताया कि 54वें मिथिला विभूति पर्व समारोह का आयोजन 22, 23 एवं 24 नवंबर 2026 को किया जा रहा है। समारोह का उद्घाटन 22 नवंबर 2026 को माननीय मुख्यमंत्री, बिहार श्री सम्राट चौधरी जी के कर-कमलों से ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय परिसर स्थित नागेन्द्र झा स्टेडियम में प्रस्तावित है।
इस तीन दिवसीय समारोह के माध्यम से मिथिला की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, भाषा, साहित्य, कला एवं पारंपरिक संस्कृति को व्यापक स्तर पर प्रदर्शित किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि वे 22 नवंबर को ससमय अपने-अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर पहुंच जाएं। सभी पदाधिकारी अपने निर्धारित दायित्वों एवं कार्यस्थलों की जानकारी पहले से प्राप्त कर लें तथा पूरी तरह अलर्ट रहकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।
उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान विधि-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था एवं आमजन की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। किसी भी परिस्थिति में लापरवाही नहीं बरती जाए तथा किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर तत्काल वरीय पदाधिकारियों को सूचित किया जाए।
इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा श्री जगुनाथ रड्डी जल रड्डी ने पुलिस पदाधिकारियों एवं प्रतिनियुक्त पुलिस बल को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के सभी स्थलों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है।
उन्होंने बताया कि सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था संधारण के लिए क्विक रिस्पांस टीम (QRT), दंगा नियंत्रण पार्टी, जिला पुलिस बल एवं बाइक गश्ती दल को भी तैनात किया गया है।
सभी पुलिस पदाधिकारी एवं जवान पूरी सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
उन्होंने सभी पुलिस पदाधिकारियों को आपसी समन्वय बनाए रखने, निर्धारित स्थलों पर समय से पहुंचने तथा सुरक्षा व्यवस्था पर सतत निगरानी रखने का निर्देश दिया। साथ ही संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने एवं किसी भी सूचना पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।
ब्रीफिंग के दौरान जिलाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि माननीय मुख्यमंत्री का प्रस्तावित कार्यक्रम एवं 54वें मिथिला विभूति पर्व समारोह शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हो।
उक्त ब्रीफिंग में नगर आयुक्त श्रीमती गरिमा लोहिया, सहायक समाहर्ता श्रीमती कल्पना रावत, नगर पुलिस अधीक्षक श्री अशोक कुमार चौधरी, अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी श्री राजेश कुमार गुप्ता, उप विकास आयुक्त श्री स्वप्निल, अपर समाहर्ता (राजस्व) श्री रोहित कुमार, अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) श्री सलीम अख्तर, अनुमंडल पदाधिकारी, सदर श्री कुमार गौरव, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहित जिला स्तरीय विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।
#BiharSarkar
#CMBihar
#SamratChoudhary
#CMSamrat
#MukhyamantriBihar