दरभंगा, 20 नवम्बर 2026:-
आगामी 12 दिसंबर को आयोजित होनेवाले राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए बैंक अधिकारियों एवं विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारियों की बैठक एडीआर भवन में आयोजित किया गया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव आरती कुमारी ने अधिकारियों से कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत में निष्पादन योग्य मामलों को चयनित करें।
न्यायालय में लंबित विभागीय मामलों की सूची अविलंब कार्यालय में जमा करें ताकि पक्षकारों को समय से नोटिस जारी किया जा सके।
उन्होंने बैंक अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि चयनित ऋणधारकों के नाम नोटिस भी तैयार कर कार्यालय में जमा करें ताकि बकायेदारों को सही समय पर नोटिस प्राप्त कराया जा सके।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत में सभी तरह के समझौता योग्य मामलों का निपटारा किया जाएगा। न्यायालय में लंबित मामलों में नोटिस जारी किया जा रहा है। बैठक में वन विभाग, विद्युत, माप तौल, दूरसंचार, एसबीआई, सेंट्रल बैंक, पीएनबी सहित सभी बैंकों के अधिकारी मौजूद थे।
#BiharSarkar
#CMBihar
#SamratChoudhary
#CMSamrat
#MukhyamantriBihar