खरसावां: बड़ाबाम्बो में लगातार बारिश से दो कच्चे मकान धंसे, बाल-बाल बचे परिजन
क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से खरसावां प्रखंड के जोरडीहा पंचायत अंतर्गत बड़ाबाम्बो गांव में दो कच्चे मकान धंसकर क्षतिग्रस्त हो गए. मकान के अचानक गिरने से घर में रखा सामान और अन्य सामग्री मलबे में दब गई. हालांकि घटना के दौरान परिजनों ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई और बड़ा हादसा टल गया. घटना मंगलवार देर रात लगभग एक बजे आसपास की बताई जा रही है. ग्राम