मोहर्रम को लेकर अलर्ट मोड में बलिया पुलिस, एसपी ओमवीर सिंह ने किया फ्लैग मार्च
बलिया। आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के नेतृत्व में बुधवार को शहर के संवेदनशील एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान प्रमुख चौराहों, बाजारों और धार्मिक स्थलों के आसपास सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस अधिकारियों ने आमजन और धर्मगुरुओं से संवाद कर शांति एवं भाईचारा बनाए रखने की अपील की तथा माहौल खराब करने वाले तत्वों को कड़ी चेतावनी दी।
#BalliaPolice #Moharram2026 #OmveerSingh #FlagMarch #Ballia #UPPolice #LawAndOrder #PeaceAndHarmony #SecurityAlert #BalliaNews #Muharram #PolicePatrolling #BreakingNews #UttarPradesh #PublicSafety
Belthara Road, Ballia | Jun 24, 2026