आगर: उपचुनाव निरस्त होने की खबर भ्रामक, सुसनेर SDM देवकुंवर सोलंकी ने किया स्पष्ट, कहा अफवाहों पर ध्यान न दें
सुसनेर नप अध्यक्ष पद के उपचुनाव को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही चुनाव निरस्त होने की खबरों पर प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। मंगलवार दोपहर साढे 3 बजे डग रोड स्थित कार्यालय से SDM देवकुंवर सोलंकी ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से चुनाव निरस्त करने संबंधी कोई पत्र या आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। अफवाहों पर ध्यान न दे, सतर्क रहें।