चौमूं: चोंमू में पेट्रोल पंप पर कार में डीजल भरवाने के बाद कर्मचारियों से की गुंडागर्दी, पुलिस ने CCTV के आधार पर 2 को पकड़ा
Chomu, Jaipur | May 7, 2024 चोंमू रेनवाल रोड पर स्थित पेट्रोल पंप से कार में एक हजार का डीजल भरवाकर कार सवार लोग गुंडागर्दी पर उतर आए। पंप कर्मचारी ने पैसे मांगे तो कार सवार राजू ठेठ कि धमकी देकर मौके से फरार हो गए। दो घंटे बाद कार सवार वापस आए और सो रहे पंप कर्मचारी को फिर से राजू ठेठ के आदमी होने की धमकी देकर चले गए। घटना चौमूं शहर के रेनवाल रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर बीती रात हुई।