चौमूं: सामोद थाना इलाके के ईटावा भोपजी गांव में कच्चे घरों में लगी भीषण आग,आग से घर में रखा हुआ घरेलू सामान जलकर राख
Chomu, Jaipur | May 4, 2024 सामोद थाना इलाके के ईटावा-भोपजी गांव में शनिवार शाम अचानक कच्चे घरों में आग लग गई। इससे अफरा-तफरी का माहौल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर चौमूं से दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और दमकलकर्मियों द्वारा करीब आधे घंटे की मशक्कत से इस आग पर काबू पाया गया। हालांकि आग लगने से घर में रखा घरेलू सामान जलकर खाक हो गया।