चौमूं: चोंमू थाना पुलिस ने 8 माह से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे एक इनामी आरोपी को किया गिरफ्तार
Chomu, Jaipur | May 3, 2024 चौमूं थाना पुलिस ने करीब 8 महीने से फरार चल रहे दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एक पीड़िता ने सितंबर 2023 में दुष्कर्म करने का मामला दर्ज करवाया था। मामला दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। आरोपी पर पुलिस ने एक हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। SHO प्रदीप शर्मा ने बताया कि आरोपी दीपक सिंह पिछले आठ महीने से फरार चल रहा था।