चौमूं: गोविंदगढ़ बलेखन मोड पर अल सुबह कार और ट्रैक्टर ट्राली में जबरदस्त भिड़ंत,कार में सवार दो लोगों की आई गम्भीर चोंटे
Chomu, Jaipur | May 6, 2024 चौमूं उपखंड क्षेत्र के गोविंदगढ़ बलेखन मोड पर आज सोमवार सुबह 7 बजे कार और ट्रैक्टर ट्रॉली में भिड़ंत हो गई। हादसे में कार के आगे का हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। कार में सवार दो लोग फंस गए। दोनों गंभीर घायलों को आधे घंटे की मशक्कत से बाहर निकालकर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वहीं प्राथमिक उपचार करने के बाद जयपुर के एसएमएस अस्पताल रेफर कर दिया गया।