प्रयागराज: चोरी के मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार, कुंडल व नकदी बरामद
प्रयागराज। थाना कोतवाली पुलिस ने चोरी के अभियोग से संबंधित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक सफेद धातु का कुंडल और 230 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।
पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
इस संबंध में सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली निकिता श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि चोरी के अभियोग में संबंधित अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से उक्त सामान बरामद किया गया है।
Bara, Allahabad | Sep 23, 2026