*प्रयागराज : करछना थाना जीआरपी जवान की ट्रेन की चपेट में आने से मौत, परिवार में कोहराम*
*कानपुर देहात में तैनात था जवान, घर आया था छुट्टी पर, पचदेवरा बाजार जाते समय हुआ हादसा*
प्रयागराज के करछना थाना क्षेत्र के ग्राम कैथी (अल्पी का पूरा) 30 वर्षीय रवि कुमार पटेल पुत्र जय बहादुर पटेल की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई।
मृतक कानपुर देहात में जीआरपी पुलिस में तैनात था। बताया जा रहा है कि वह कल दिनांक 21 सितंबर 2026, सोमवार को छुट्टी पर घर आया हुआ था। घर के लिए कुछ सामान खरीदने के लिए वह पचदेवरा गया हुआ था, तभी रेलवे लाइन क्रॉस करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
*करछना थाने से मिली सूचना*
घटना की सूचना करछना थाने से परिजनों को मिली, जिसके बाद घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
*2025 में हुई थी शादी*
बताया गया कि मृतक रवि कुमार पटेल की शादी वर्ष 2025 में घूरपुर थाना क्षेत्र के बीकर गांव में हुई थी।
फिलहाल पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
Bara, Allahabad | Sep 23, 2026