अतीक अहमद के बेटे अली अहमद की प्रयागराज कोर्ट में पेशी, झांसी जेल से कड़ी सुरक्षा में लाया गया
प्रयागराज। माफिया अतीक अहमद के बेटे अली अहमद को सोमवार को झांसी जेल से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रयागराज न्यायालय में पेश किया गया। अली की पेशी को लेकर कोर्ट परिसर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती के साथ आने-जाने वाले लोगों पर भी निगरानी रखी गई।
पेशी के दौरान न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं के साथ कुछ समर्थकों की भी मौजूदगी दिखाई दी। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिसकर्मी लगातार मुस्तैद रहे और पूरे परिसर में निगरानी बनाए रखी गई।
न्यायालय में निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस टीम अली अहमद को कड़ी सुरक्षा के बीच वापस झांसी जेल ले गई। अली की पेशी को लेकर कोर्ट परिसर में दिनभर सुरक्षा व्यवस्था चर्चा में रही।
Bara, Allahabad | Sep 21, 2026