इस्लामनगर अलीगंज: चंद्रदीप थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी, 50 लीटर महुआ शराब बरामद, दो लोग गिरफ्तार
अवैध शराब के खिलाफ जमुई पुलिस का छापेमारी अभियान लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत चंद्रदीप थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 50 लीटर देसी महुआ शराब बरामद की है। थाना की पुलिस ने शनिवार को 8 बजे बताया कि छापेमारी के दौरान शराब तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे दो चारपहिया वाहनों को भी जब्त किया गया।