मढ़ौरा: शिल्हौरी में जलाभिषेक करने गई महिला के गले से सोने का चेन चोरी
Marhaura, Saran | Aug 24, 2026 थानाक्षेत्र के शिल्हौरी शिलनाथ मंदिर में जलाभिषेक करने गयी एक महिला के गले से अज्ञात चोरों ने सोने का चेन चोरी कर लिये इस संबंध में शिकायत मिलने पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज आदि की जांच करते हुए कार्यवाई शुरु कर दिया । सोमवार की दोपहर तीन बजे पुलिस ने बताया कि मुबारकपुर निवासी प्रभावती देवी के गले से सोने का चेन अज्ञात अपराधियों ने चोरी कर लिये।