टीकमगढ़: जिले के विभिन्न थानों में जनसुनवाई का आयोजन, पुलिस अधीक्षक कार्यालय में भी सुनी गईं समस्याएं
टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई की उपस्थिति में पुलिस अधीक्षक कार्यालय टीकमगढ़ एवं जिले के विभिन्न थानों में आज जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान लोग अपनी-अपनी समस्याओं का लिखित आवेदन लेकर पहुंचे। अधिकारियों द्वारा शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनी गई एवं उनके संतुष्टि पूर्वक निराकरण का प्रयास किया गया।