कतरीसराय: अजीत हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, SIT के दो थानाध्यक्षों को एसपी ने नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया
सिपाही अजीत कुमार हत्याकांड का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करने वाली विशेष जांच टीम के दो प्रमुख सदस्यों को नालंदा के एसपी हृदयकांत ने बुधवार को सम्मानित किया है। पावापुरी थानाध्यक्ष गौरव कुमार सिंह और कतरीसराय थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार को उत्कृष्ट कार्य के लिए 500-500 रुपये की नकद राशि प्रदान की गई। सदर डीएसपी ने दोपहर 1 बजे बताया कि पावापुरी थाना क्षेत्र