पिंड्रा: पलाही पट्टी के पास बाइक और साइकिल में जोरदार टक्कर, तीन लोग गंभीर रूप से घायल
वाराणसी के सिंधोरा भोजूबीर मार्ग पर पल्ली पट्टी गांव के पास एक बाइक और साइकिल में जोरदार टक्कर हो गई इस हादसे में साइकिल सवार जयप्रकाश चौबे और बाइक सवार गुलाब प्रसाद और उनके बेटे अवनीश कौशल गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और 108 नंबर एंबुलेंस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।