कुंडा: कुंडा पुलिस ने तिलौरी नहर पुलिया से गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेजा
प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत कुंडा पुलिस ने शुक्रवार सुबह 11 बजे तिलौरी नहर पुलिया के पास से अमित कुमार यादव को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 1 किलो 115 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।