कुंडा: कुंडा के बरई पट्टी में सैलून में युवक पर हुआ जानलेवा हमला
प्रतापगढ़ के कुंडा में सोमवार शाम 4 बजे एक सैलून संचालक मोहम्मद आरिफ पर पुरानी रंजिश के चलते युवक ने डंडे से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में आरिफ गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे सीएचसी कुंडा में भर्ती कराया गया है। हमलावर घटना के बाद फरार हो गया है। पुलिस सीसीटीवी और लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी है।