माकड़ी: मोटराइज्ड ट्राईसिकल से कमलू राम बने आत्मनिर्भर, दूसरों पर निर्भरता कम हुई
सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित ‘सेवा मेरा योगदान’ शिविर में माकड़ी विकासखंड के ग्राम लुभा निवासी दिव्यांग कमलू राम मरकाम को समाज कल्याण विभाग द्वारा मोटराइज्ड ट्राईसिकल प्रदान की गई। कमलू राम सिलाई का कार्य करते हैं। पहले सिलाई सामग्री खरीदने बाजार जाने के लिए उन्हें दूसरों की मदद या लिफ्ट का सहारा लेना पड़ता था। मोटराइज्ड ट्राईसिकल मिलने के बाद अब वे स्वय