मंडला: बिछिया विधायक ने जिले में फिटनेस जांच और प्रमाणपत्र जारी न होने पर प्रतिक्रिया दी
Mandla, Mandla | Jul 26, 2026 जिले में पिछले छह महीनों से व्यावसायिक वाहन मालिकों और ऑटो चालकों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। केंद्र सरकार की नई व्यवस्था लागू होने के बाद जिले के क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय में व्यावसायिक वाहनों की फिटनेस जांच और फिटनेस प्रमाणपत्र जारी करने की प्रक्रिया पूरी तरह बंद है। जिसपर रविवार चार बजे कांग्रेस विधायक नारायण सिंह पट्टा ने अपनी प्रतिक्रिया दी।