हवा में घुलता जहर और धुंध में गुम होती दिल्ली! राजधानी दिल्ली में प्रदूषण ने एक बार फिर खतरनाक रूप ले लिया है। दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स यानी AQI 366 तक पहुंच गया है, जबकि 15 निगरानी केंद्रों पर प्रदूषण का स्तर 400 के पार दर्ज किया गया है, जो गंभीर श्रेणी में आता है। दीपावली के बाद पटाखों का धुआं हालात को और बिगाड़ रहा है। जहरीली हवा के चलते करोड़ों लोगों की सेहत पर खतरा मंडरा रहा है। हर साल सर्दियों में प्रदूषण का यही संकट सामने आता है, लेकिन सवाल अब भी बरकरार है—आखिर दिल्ली को साफ हवा कब मिलेगी? क्योंकि स्वच्छ हवा कोई विकल्प नहीं, बल्कि हर नागरिक का अधिकार है!