सूरत से इंसानियत और दरियादिली की मिसाल पेश करने वाली तस्वीर सामने आई है। कपड़ा व्यापारी रामस्वरूप मुंडे ने दिवाली पर अपने 20 कर्मचारियों को एक-एक लाख रुपये से ज्यादा का कैश बोनस देकर बड़ा तोहफा दिया। खास बात यह रही कि उन्होंने पूजा की थाली में नोटों की गड्डियां सजाकर कर्मचारियों को सम्मान के साथ भेंट कीं। यह नजारा देखकर कई कर्मचारी भावुक हो गए और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। व्यापारी ने कहा कि कर्मचारी उनके लिए परिवार जैसे हैं और उनकी मेहनत से ही कारोबार आगे बढ़ रहा है। 20 लाख रुपये से ज्यादा के इस दिवाली बोनस की चर्चा अब सोशल मीडिया पर खूब हो रही है।