उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर चिन्यालीसौड़ में राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने दी सहभागिता
उत्तरकाशी जनपद के चिन्यालीसौड़ ब्लॉक सभागार में उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर विकास की कामना की गई। इस दौरान उत्तराखंड राज्य निर्माण के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित कर उनके संघर्ष और योगदान को नमन किया गया।
वक्ताओं ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों का त्याग, संघर्ष और बलिदान उत्तराखंड की अमूल्य धरोहर है। उनके संघर्षों की बदौलत ही आज अलग उत्तराखंड राज्य का सपना साकार हुआ है। ऐसे में उनके सपनों के अनुरूप सशक्त, समृद्ध और विकसित उत्तराखंड का निर्माण करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर सम्मान समारोह आयोजन समिति के अध्यक्ष बिजेंद्र जगूड़ी, संरक्�