तोकापाल: बस्तर में परिवहन आरक्षक भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित, सुरक्षा और पारदर्शिता के लिए रहे कड़े इंतजाम
Tokapal, Bastar | Apr 19, 2026 छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा रविवार 19 अप्रैल को परिवहन विभाग के अंतर्गत परिवहन आरक्षक के रिक्त पदों हेतु लिखित भर्ती परीक्षा का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया। कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा बस्तर जिले में कुल 21 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए थे।