पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने श्री राम मंदिर दान पत्र घपले को लेकर एक बेहद बड़ा और सनसनीखेज बयान दिया है। पूर्व सांसद ने कहा है कि यह मामला अब सिर्फ राम मंदिर ट्रस्ट तक ही सीमित नहीं रह गया है, बल्कि इसकी उंगली अब सीधे केंद्र और प्रदेश सरकार तक उठ रही है। उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम पर गहरी चिंता जताते हुए कहा कि इस विवाद से बहुत बड़ा झटका लगा है, लेकिन यह झटका विनय कटियार या बृजभूषण शरण सिंह ने नहीं लगाया है, बल्कि यह झटका खुद ट्रस्ट से जुड़े लोगों ने ही दिया है। बृजभूषण ने दावा किया कि बहुत जल्द इस पूरे मामले की सच्चाई देश के सामने आ जाएगी। अयोध्या के घटनाक्रम पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि जिस तरीके से दस्तावेज पेश किए जा रहे हैं और जिस तरीके से अयोध्या में बहुत कुछ हुआ है, वह बिल्कुल भी अच्छा नहीं हुआ है। हालांकि, उन्होंने राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा का बचाव करते हुए कहा कि मैं नृपेंद्र मिश्रा को पूरी तरीके से निर्दोष मानता हूँ। उन्होंने इस घपले के आरोपों को गंभीर बताते हुए कहा कि बिना धुएं के कोई आग नहीं निकलती है, इसलिए जो धुआं निकल रहा है, उसमें निश्चित रूप से कुछ ना कुछ सच्चाई जरूर है। अंत में पूर्व सांसद ने सरकार को आगाह करते हुए कहा कि राम जन्मभूमि आंदोलन से जुड़े लोग अगर इस गंभीर मुद्दे को उठा रहे हैं, तो केंद्र और प्रदेश सरकार को इसे बेहद गंभीरता से लेना चाहिए।
#Gonda #BreakingNews #BrijBhushanSharanSingh #RamMandir #Ayodhya #RamMandirTrust #DonationScam #UPPolitics #CenterGovernment #UPGovernment #NripendraMishra #VinayKatiyar #AyodhyaNews #GondaNews
Gonda, Gonda | Jun 17, 2026