सिरोंज तहसील के ग्राम खेजड़ा गोपाल में रहने वाली मंजू यादव अपने पिता के साथ मंगलवार दोपहर कलेक्ट्रेट पहुंची। लिखित शिकायत करते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भर्ती मे फर्जीवाड़े के आरोप लगाए। भर्ती में उनके सर्वाधिक 49 नंबर आए थे दूसरे और तीसरे नंबर की अभ्यर्थियों द्वारा शिकायत करने पर जांच के दौरान उनका नाम हटा दिया गया। चौथे नंबर वाली को चुनने पर जांच की मांग।