टीकमगढ़ में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत शहर की जल स्रोतों को पुनर्जीवित करने का काम शुरू हो गया है। बुधवार को महेंद्र सागर तालाब से वृंदावन तालाब को जोड़ने वाली बंडा नहर की सफाई जेसीबी मशीन से कराई गई। इस दौरान नगर पालिका सीएमओ ,भाजपा जिला अध्यक्ष और अन्य लोग मौजूद रहे।