ढीमरखेड़ा: अंतरिक्ष मौसम पर शोध को मिली नई पहचान, ढीमरखेड़ा महाविद्यालय की भौतिक शास्त्र अतिथि विद्वान को पीएचडी उपाधि
शासकीय महाविद्यालय ढीमरखेड़ा के लिए गर्व का क्षण भौतिक शास्त्र की अतिथि विद्वान डॉ. स्मिता परसाई को अंतरिक्ष मौसम और पृथ्वी के चुंबकीय मंडल पर शोध के लिए पीएचडी की उपाधि मिली है। उन्होंने डॉ. देवेन्द्र कुमार वाजपेई के मार्गदर्शन में सौर चक्र-24 के दौरान पृथ्वी के चुंबकीय मंडल और अंतरिक्ष मौसम के प्रभावों का गहन अध्ययन किया।