सिंहपुर के मां काली मंदिर में नवरात्रि की तैयारियां पूरी, भक्तों के स्वागत को सज गया मां का दरबार
मां काली मंदिर लोक न्यास सिंहपुर ने किए पुख्ता इंतजाम, श्रद्धालुओं को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
श्रद्धालुओं की सुविधा पर विशेष ध्यान, मां काली मंदिर सिंहपुर में साफ-सफाई और व्यवस्थाएं पूरी
नौ दिनों तक भक्तिमय रहेगा सिंहपुर, मां काली के दरबार में सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे श्रद्धालु
एंकर -
शहडोल के सिंहपुर से, जहां शारदीय नवरात्रि पर्व को लेकर मां काली मंदिर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं! मां के भक्तों के स्वागत के लिए मंदिर में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।
नवरात्रि के पावन अवसर पर मां काली के दरबार में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए मां काली मंदिर लोक न्यास सिंहपुर द्वारा मंदिर परिसर की साफ-सफाई और श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है।
नौ दिनों तक मां दुर्गा की आराधना, भक्ति और आस्था का संगम देखने को मिलेगा। भक्त मां काली के दर्शन-पूजन कर सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना करेंगे।
न्यास की ओर से श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि मंदिर की व्यवस्थाओं को बनाए रखने में सहयोग करें और शांतिपूर्ण ढंग से दर्शन-पूजन करें।
जय माता दी के जयकारों से गूंजेगा मां का दरबार, नवरात्रि के पावन पर्व पर सिंहपुर में छाएगा भक्तिमय माहौल !