100 पौधों का हुआ रोपण, दिया गया प्रकृति को हरा भरा बनाने का संदेश
...
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विधायक ने किया पौधरोपण
....
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ विषय के तहत विधायक श्री जयसिंह मरावी ने आज शासकीय कन्या शिक्षा परिसर, कटकोना में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण, संवर्धन एवं प्रकृति को हरा भरा का संदेश दिया।
कार्यक्रम में विधायक श्री जयसिंह मरावी ने उपस्थित जनों एवं छात्राओं को स्वच्छता का संकल्प दिलाया। उन्होंने स्वच्छता को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने, अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर प्रयास करने का संदेश दिया। परिसर में लगभग 100 पौधों का रोपण किया गया।
इस अवसर पर सहायक आयुक्त, जनजातीय कार्य विभाग श्री आनंद राय सिन्हा, जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री विवेक पांडेय सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं शिक्षक, विद्यार्थियों ने भी पौधारोपण किया।
#SevaSankalpAbhiyan #सेवा_संकल्प_अभियान #शहडोल #shahdol
11 views | Shahdol, Madhya Pradesh | Oct 9, 2026