सूरजगढ़: सूरजगढ़ा सीएचसी में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत एएनसी जांच शिविर का आयोजन
शनिवार को सूरजगढ़ा सामुदायिक स्वास्थ्य में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत ANC जांच शिविर का आयोजन हुआ. यहां अपराह्न 1 बजे महिला चिकित्सक डॉ राहत जहां के द्वारा गर्भवती महिलाओं के सुरक्षित प्रसव हेतु आवश्यक जांच की जा रही थी. यहां 62 गर्भवती महिलाओं की जांच कर उन्हें आवश्यक दवा एवं परामर्श दिया गया.