भगवानपुर: मंडावर गांव में सड़क निर्माण के कार्य में उत्पन्न हुआ अवरोध, प्रशासन की टीम ने कराया समाधान
रुड़की के भगवानपुर थाना क्षेत्र के मंडावर गांव में एक सड़क का निर्माण किया जा रहा है। इस सड़क के निर्माण में कुछ लोगों के द्वारा अवरोध उत्पन्न किया जा रहा था। जिसकी शिकायत एसडीएम भगवानपुर देवेंद्र सिंह नेगी को मिली थी। जिसके बाद आज नायब तहसीलदार अनिल गुप्ता के नेतृत्व में प्रशासन टीम गांव में पहुंची जिसके बाद समस्या का समाधान करा दिया गया है।