भगवानपुर: हसनपुर मदनपुर गांव के रास्ते से पुलिस ने देसी शराब के एक तस्कर को किया गिरफ्तार, बरामद हुए देसी शराब के पैकेट
रुड़की की भगवानपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने डाडा जलालपुर निवासी प्रेम पुत्र बलवंत सिंह नाम के देसी शराब के तस्कर को हसनपुर मदनपुर गांव के रास्ते से गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से पुलिस ने देशी शराब के 52 पैकेट बरामद किए है। जानकारी मिली है कि प्रेम देसी शराब की तस्करी करने जा रहा था। पुलिस ने प्रेम के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया है।