भगवानपुर: धनोरी पुलिस चौकी में नशा मुक्त देवभूमि मिशन 2025 अभियान के तहत बैठक का आयोजन किया गया
रुड़की की पिरान कलियर थाना क्षेत्र की धनोरी पुलिस चौकी में आज पुलिस ने क्षेत्र के कई गांव के मेडिकल स्टोर स्वामियों के साथ एक बैठक की है। यह बैठक नशा मुक्त देवभूमि मिशन 2025 अभियान के चलते की गई है। इस बैठक में पुलिस ने मेडिकल स्टोर स्वामियों को नशे का सामान नहीं बचने की चेतावनी दी है। साथ ही सभी मेडिकल स्टोर पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए है।