शिवहर: मंडल कारा शिवहर में सुबह-सुबह डीएम एसपी ने मारा छापा, मचा हड़कंप, कोई आपत्तिजनक समान बरामद नही
मंडल कारा शिवहर में आज सुबह-सुबह डीएम पंकज कुमार व एसपी अनंत कुमार राय की अध्यक्षता में छापामारी की गई है. डीएम पंकज कुमार ने बताया है की छापामारी के क्रम में कोई आपत्तिजनक समान बरामद नही हुआ है. वही जेल अधीक्षक दीपक कुमार को निर्देश देते हुए कहा की कैदियों के बीच ठंड का ख्याल रखे, साफ सफाई पर ध्यान दे. छापामारी के क्रम में एसडीएम व एसडीपीओ भी मौजूद थे.