शिवहर: नगर परिषद के वार्ड नंबर 15 में अग्निशमन विभाग के द्वारा किया गया अनोखा कार्य, जान पर खेल कर बच्चे को कमरे से निकाला गया
नगर परिषद के वार्ड नंबर 15 में फैमिली रेस्ट हाउस एंड राजा फ्लेक्स प्रिंटर्स के पीछे एक 2 साल के बच्चों के द्वारा तीसरी मंजिल पर एक कमरे में अंदर से कुंडी लगा लेने पर अफरा तफरी मच गई। परिजनों के द्वारा अग्निशमन विभाग की टीम को फोन किया गया। अग्निशमन विभाग के बहादुर टीम के द्वारा जान पर खेल कर बच्चे को बंद कमरे को खोलकर कमरे से बाहर निकाला गया।