शिवहर: डुमरी कटसरी प्रखंड के मनरेगा भवन में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी ने सभी आंगनबाड़ी सेविका के साथ किया बैठक
प्रखंड कार्यालय मनरेगा भवन में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी मनीषा कुमारी की अध्यक्षता में प्रखंड क्षेत्र के सभी आंगनबाड़ी सेविका साथ बैठक हुई. 10 फरवरी से चलने वाले फलेरिया हेतु सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम को सफल बनाने का निर्देश दिया गया. सीडीपीओ ने बताया की फाइलेरिया की दवा गर्भवती महिला, 2 वर्ष से नीचे के बच्चा एवं गम्भीर रोग से ग्रसित को दवा नही देनी है।