शिवहर: संयुक्त कृषि भवन शिवहर में दो दिवसीय किसान मेला सह प्रदर्शनी प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन
कृषि विभाग आत्मा शिवहर के द्वारा संयुक्त कृषि भवन शिवहर में दो दिवसीय किसान मेला सह प्रदर्शनी प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हो गया। कृषि पदाधिकारी कमलेश कुमार, कृषि विज्ञान केंद्र के प्रधान समन्वयक डॉक्टर संजय कुमार राय के द्वारा मेला में भाग लेने वाले प्रगतिशील कृषकों को पुरस्कार की राशि के साथ प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।