कोडरमा: पढ़ाई छोड़ने के 30 साल बाद झुमरी तिलैया निवासी 49 वर्षीय प्रदीप हिसरिया ने सीए की फाइनल परीक्षा में पाई सफलता
झुमरी तिलैया के 49 वर्षीय प्रदीप हिसारिया ने सीखने पढ़ने की कोई उम्र सीमा नहीं होती यह। साबित कर समाज में युवाओं के लिए एक नई मिसाल पेश की है. पढ़ाई छोड़ने के 30 वर्ष बाद 49 साल की उम्र में चार्टर्ड अकाउंटेंट बनकर प्रदीप ने साबित कर दिया कि अगर किसी चीज को पाने का दृढ़ निश्चय हो तो उसे निश्चित पाया जा सकता है।